प्राइवेसी पॉलिसी
यह नीति बताती है कि yajmanconnect.com ("YajmanConnect", "हम"), जिसका संचालन Remjack E-Traders (OPC) Private Limited करती है, आपकी जानकारी कैसे एकत्र करती, उपयोग करती और सुरक्षित रखती है।
हम कौन सी जानकारी लेते हैं
टूल्स में डाली गई जानकारी: शुभकामना कार्ड मेकर जैसे टूल में आप जो नाम, संदेश या फोटो डालते हैं, वह आपके ही डिवाइस (ब्राउज़र) में प्रोसेस होती है। यह हमारे सर्वर पर अपलोड या संग्रहित नहीं होती।
आप जो जानकारी स्वयं देते हैं: जब आप हमें ईमेल करते हैं, या भविष्य में कोई सेवा बुक करते या खरीदारी करते हैं, तब आपका नाम, फ़ोन नंबर, ईमेल, पता और सेवा से जुड़ा विवरण लिया जा सकता है।
स्वतः एकत्र जानकारी: वेबसाइट को बेहतर बनाने के लिए हम विज़िटर गिनने वाले एनालिटिक्स टूल इस्तेमाल कर सकते हैं, जो डिवाइस, ब्राउज़र और देखे गए पेज जैसी सामान्य जानकारी लेते हैं।
भुगतान
भुगतान मान्यता प्राप्त पेमेंट गेटवे के माध्यम से होंगे। आपके कार्ड, UPI या बैंक खाते का विवरण हम संग्रहित नहीं करते।
जानकारी का उपयोग
सेवा देने, ऑर्डर या बुकिंग पूरी करने, आपसे संपर्क करने, शिकायतों के निपटारे, वेबसाइट सुधारने और कानूनी दायित्वों के पालन के लिए।
जानकारी साझा करना
हम आपकी जानकारी बेचते नहीं हैं। बुकिंग की स्थिति में, सेवा पूरी करने के लिए आवश्यक जानकारी संबंधित पुजारी या सेवा प्रदाता से साझा की जाती है। कानून द्वारा माँगे जाने पर संबंधित प्राधिकरण को भी जानकारी दी जा सकती है।
आपके अधिकार
आप अपनी जानकारी देखने, सुधारने या हटाने का अनुरोध remjack19@gmail.com पर कर सकते हैं।
संपर्क और शिकायत अधिकारी
ए. के. श्रीवास्तव, remjack19@gmail.com
Privacy Policy (English)
yajmanconnect.com is operated by Remjack E-Traders (OPC) Private Limited. Information you enter into our tools (such as names, messages or photos in the greeting card maker) is processed locally in your browser and is not uploaded to or stored on our servers. When you contact us, book a service or make a purchase, we may collect your name, phone number, email, address and order details. We may use analytics tools that collect general device, browser and page-view data. Payments are processed by recognised payment gateways; we do not store card, UPI or bank account details. We use information to provide services, fulfil orders and bookings, respond to you, resolve grievances, improve the website and comply with law. We do not sell personal data. For bookings, necessary details are shared with the relevant priest or service provider. You may request access, correction or deletion of your data at remjack19@gmail.com. Grievance Officer: A K Srivastava, remjack19@gmail.com.